अटल भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उन्नाव। भारतीय जनता युवा मोर्चा, द्वारा शहर के एस.वी.एम. इण्टर कालेज, पूरन नगर के आस्था सभागार मे अटल डिबेटिंग क्लब के तत्वावधान मे अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के नाते भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला महामंत्री एवं भाजयुमो प्रभारी प्रवीण सिंह नूतन, जिला उपाध्यक्ष महेश चन्द्र दीक्षित, एस.वी.एम. के प्रधानाचार्या रामवीर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता एवं हिन्दी प्रवक्ता राम प्रकाश दीक्षित मंचस्थ रहे तथा भाजयुमो जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने मंच का संचालन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलनकर हुआ। मुख्य अतिथि अवधेश कटियार ने अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुये कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन भारतीय राजनीति को एक नई दिशा और दशा देने मे बीता। उन्होने कहा कि युवा देश का भविष्य है। इसलिये समाज के प्रत्येक क्षेत्र मे युवाओं को बढ़कर चढ़कर सहभागिता करने चाहिये, चाहे वह राजनीति हो या फिर अन्य कोई क्षेत्र। भारत के युवाओं मे विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता है।
अटल भाषण प्रतियोगिता मे लगभग 50 से अधिक छात्र-छात्राओं तथा कार्यकर्तओं ने संगठन द्वारा चयनित विषयों पर अपने विचार व्यक्त करके सहभागिता की। जिसमे से निर्णायक मंडल के सदस्यों ने वक्ताओं की विषय की समझ, विचार की स्पष्टता, तथ्य व प्रस्तुतिकरण, वाक कौशल तथा नोबेलिटि ऑफ प्वाइंट्स के आधार पर आकलन करके परिणाम घोषित किये। विजेताओं मे विकास सिंह ने प्रथम स्थान, ज्योति यादव ने द्वितीय स्थान तथा विवेक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि अवधेश कटियार ने प्रतीक चिन्ह, मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, रीतेश चौहान, कुश सिंह एवं नमन बाजपेई, जिला महामंत्री अंकित यादव, जिला मंत्री शुभम तिवारी, अखिलेश सिंह एवं विवेक राजपूत, जिला नीति एवं शोध प्रमुख अखिल गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अन्नू ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य अनुभव त्रिपाठी एवं शान्तनु मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष ॠषि अर्कवंशी, गौरव कुशवाहा, अंकुर प्रताप सिंह एंव क्षितिज शुक्ला एवं नगर महामंत्री अमन गुप्ता सहित युवा मोर्चा के आधार सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment